भारत

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित

jantaserishta.com
11 May 2024 1:53 PM IST
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित
x
श्रीनगर: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो चुकी है। सिर्फ एक दिन बाद ही बारिश के कारण यात्रा प्रभावित हो गई। शनिवार को भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर सिरोबगड़ के पास मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया। इस वजह से हाईवे के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। लगातार बारिश के कारण बार-बार मलबा गिरने से हाईवे साफ करने में दिक्कत आ रही है।
वहीं हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। साथ ही मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात है। पीडब्ल्यूडी विभाग हाईवे से मलबा हटाने में जुटा है। श्रीनगर के कोतवाल प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि रुद्रप्रयाग के बीच सिरोबगड़ के पास भी पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से हाईवे बंद हो गया है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा गिर रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग को इसकी सूचना दे दी गई। इसके बाद विभाग ने सिरोबगड़ के पास से जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम शुरू किया। श्रीनगर की उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा और बारिश को लेकर पहले ही सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यदि हाईवे देर तक बंद होता है तो वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने पहले से भी बरसात को लेकर अपनी तैयारी की हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story