भारत
चारधाम यात्रा 2023: केदारनाथ धाम में पल-पल बदल रहा मौसम, तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन 3 मई तक रोका
jantaserishta.com
2 May 2023 5:05 PM IST

x
फाइल फोटो
रुद्रप्रयाग (आईएएनएस)| केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण धाम में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से अब तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम जाने से रोका जा रहा है। साथ ही धाम में हो रही बर्फबारी के कारण परेशानियां बढ़ने लगी हैं। ऐसे में पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को यात्रा पड़ावों पर रोक कर सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की जा रही है। वहीं मौसम के तल्ख मिजाज को देखते हुए रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन तीन मई तक के लिए रोक दिया है। साथ ही तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद आगे की यात्रा करने की अपील की है।
रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने केदारनाथ में खराब मौसम और बर्फबारी के चलते केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन 3 मई तक के लिए रोक दिया है। कहा कि मौसम ठीक होने पर पंजीकरण के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। पहले यह रोक 30 अप्रैल तक थी। लेकिन धाम में मौसम नहीं सुधर रहा है, जिसके बाद प्रशासन ने रोक को और बढ़ा दिया गया है।
केदारनाथ धाम के लिए दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन तीर्थयात्रियों से मौसम साफ होने के बाद यात्रा करने की अपील कर रहा है। अनाउंसमेंट के जरिये तीर्थयात्रियों को रोककर उन्हें बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। ऐसे में धाम में श्रद्धालुओं को मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ सकता है। जबकि श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पड़ावों में रहने और खाने की उचित व्यवस्था की गई है। आलम ये है कि उत्तराखंड में बदले मौसम के कारण श्रद्धालुओं को पड़ावों पर रुककर मौसम के साफ होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
Tagsचारधाम यात्रा 2023चारधाम यात्राकेदारनाथ धामतीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशनChardham Yatra 2023Chardham YatraKedarnath DhamPilgrims Registration
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





