भारत
चारधाम यात्रा 2023: घोड़े खच्चर और डंडी-कंडी संचालकों के होंगे लाइसेंस निरस्त, यात्रियों से अभद्रता करने पर होगी कार्रवाई
jantaserishta.com
12 April 2023 3:12 PM IST

x
DEMO PIC
रुद्रप्रयाग (आईएएनएस)| साल 2023 चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस साल सरकार को पूरी उम्मीद है कि इस बार की चारधाम यात्रा में पिछले साल से भी ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे। अभी तक 12 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को हर सुविधा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
इसी कड़ी में इस बार यात्रियों से अभद्रता करने वाले घोड़े खच्चर और डंडी-कंडी संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जी हां केदारनाथ पैदल मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े खच्चर हॉकर और डंडी-कंडी संचालक अगर इस बार यात्रियों के साथ अभद्रता करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं।
साथ ही प्रशासन घोड़े खच्चर हॉकरों के इस बार पहचान पत्र भी जारी करेगा। घोड़े खच्चर और डंडी-कंडी संचालक यात्रियों से अभद्रता करता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिसके बाद यात्री की शिकायत पर पुलिस घोड़े खच्चर और डंडी-कंडी संचालकों पर एक्शन लेगी।
आपको बता दें कि, इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वहीं 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
Tagsचारधाम यात्राघोड़े खच्चरश्रद्धालुचारधाम यात्रा 2023लाइसेंस निरस्तChardham Yatrahorse muledevoteesChardham Yatra 2023license cancelled
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





