भारत

चारधाम यात्रा 2023: केदारनाथ हेली सेवा के संबंध में बैठक, टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी और कालाबाजारी पर FIR के निर्देश

jantaserishta.com
18 April 2023 3:49 PM IST
चारधाम यात्रा 2023: केदारनाथ हेली सेवा के संबंध में बैठक, टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी और कालाबाजारी पर FIR के निर्देश
x
देहरादून (आईएएनएस)| 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में अब बस थोड़ा ही समय शेष बचा हुआ है। इसी संबंध में आज सचिवालय में मुख्य सचिव ने बैठक की। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में बैठक के दौरान कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन देखते हुए बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं को अधिक परेशानियां न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
मुख्य सचिव ने कहा कि टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और कालाबाजारी को रोकने के लिए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए।
उन्होंने आईआरसीटीसी के साथ ही उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा भी लगातार अनुश्रवण किए जाने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने यात्रा से जुड़ी सभी जनपदों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित पीआरडी जवान उपलब्ध कराए जाने हेतु भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने शिकायतों के निस्तारण एवं रिफंड के लिए 247 व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को नकली वेबसाइटों और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story