भारत
चारधाम यात्रा 2023: यात्रा में लगे परिवहन कर्मियों की बल्ले-बल्ले, निगम देगा अतिरिक्त दैनिक भत्ता
jantaserishta.com
6 May 2023 2:41 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| चारधाम यात्रा 2023 में इस बार यात्रा डयूटी पर लगे परिवहन कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। इस बार सरकार के आदेश पर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि जो भी चालक-परिचालक यात्रा मार्ग पर बस संचालन करेगा उसे प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्ग पर बस संचालन करने वाले चालक व परिचालक को प्रतिदिन 350 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। चारधाम यात्रा की डयूटी करने वाले चालक- परिचालकों व तकनीकी कर्मचारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त दैनिक भत्ता दिया जाएगा।
चारधाम यात्रा मार्ग पर बस संचालन करने वाले चालक व परिचालक को प्रतिदिन 350 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। गुरुवार को निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि चारधाम यात्रा में बसों के सुचारू संचालन के लिए देहरादून मंडल के साथ नैनीताल व टनकपुर मंडल से चालक-परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को ऋषिकेश डिपो में तैनात किया गया है। सरकार के आदेश पर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि जो भी चालक-परिचालक यात्रा मार्ग पर बस संचालन करेगा, उसे प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल व टनकपुर मंडल से जो चालक-परिचालक ऋषिकेश बुलाए गए हैं, यदि वह चारधाम मार्ग पर नहीं गए और उनसे स्थानीय मार्ग पर बस संचालन कराया गया तो उन्हें 250 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
वहीं, नैनीताल व टनकपुर मंडल से ऋषिकेश बुलाए गए तकनीकी, लिपिक, प्रवर्तन व अन्य कर्मचारियों को भी 250 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
Tagsचारधाम यात्रा 2023चारधाम यात्रायात्राअतिरिक्त दैनिक भत्ताChardham Yatra 2023Chardham YatraYatraAdditional Daily Allowance
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





