पंजाब का सीएम चेहरा होंगे चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी ने किया ऐलान

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव की राजनीतिक गर्माहट के बीच कांग्रेस के लिए आज बड़ा दिन है. पंजाब में सीएम पद के चेहरे को लेकर काउंटडाउन खत्म हो गया है. पंजाब में कांग्रेस को सत्ता में दोबारा वापसी के लिए प्रचार में जुटे राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि राज्य में पार्टी का सीएम पद का फेस कौन होगा. राहुल गांधी ने एलान करते हुए कहा कि पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही राज्य में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा होंगे. सीएम पद की घोषणा के वक्त लुधियाना की वर्चुअल रैली में राहुल गांधी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी और सुनील जाखड़ मौजूद थे.
राहुल गांधी ने लुधियाना में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में कई डायमंड हैं. 2004 से राजनीति में हूं. मेरे पास भी थोड़ा अनुभव और दूरदर्शिता है. सीएम पद के लिए एक डायमंड को सेलेक्ट करना मुश्किल टास्क है. कई ऐसे लोग भी हैं जो हमारी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी राजनेता 15 दिन में नहीं जन्म लेता. जो टीवी पर दिखते हैं केवल वे ही नहीं, संघर्ष करने वाला ही राजनेता बनता है.
LIVE: Shri @RahulGandhi addresses the #AawazPunjabDi virtual rally in Ludhiana, Punjab.
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) February 6, 2022
https://t.co/0HJPgMNbm6
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





