भारत

धार्मिक ध्वज उखाड़ने और प्रतिबंधित मांस फेंकने पर बवाल, बाजार बंद

jantaserishta.com
7 April 2025 2:52 PM IST
धार्मिक ध्वज उखाड़ने और प्रतिबंधित मांस फेंकने पर बवाल, बाजार बंद
x
लोग घटना पर विरोध जताते हुए सड़क पर उतर आए.
जमशेदपुर: जमशेदपुर के धालभूमगढ़ कस्बे में एक मंदिर के पास असामाजिक तत्वों की शरारत को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान वाटिका मंदिर के पास सड़क के किनारे रामनवमी के उपलक्ष्य में लगाए गए धार्मिक ध्वज को किसी ने उखाड़कर फेंक दिया और प्रतिबंधित मांस फेंक दिया।
सोमवार को यह खबर पूरे इलाके में फैली और देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटना पर विरोध जताते हुए सड़क पर उतर आए। धालभूमगढ़ के पास लोगों ने एनएच-18 को सुबह नौ बजे से जाम कर दिया है। लोग सड़क पर उतरकर घटना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। दोपहर एक बजे तक जाम जारी है और इस वजह से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। लोगों ने धालभूमगढ़ और नरसिंहगढ़ बाजार को बंद करा दिया है।
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी सुनील चंद्र, मुसाबनी थाना प्रभारी संदीप भगत और अन्य पुलिस अधिकारी उत्तेजित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। जानबूझकर धार्मिक आस्था पर हमला करने वाले तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार को रामनवमी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई थी। इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय में मंदिर के पास बड़ी संख्या में धार्मिक ध्वज लगाए गए थे। देर शाम शोभायात्रा का समापन हुआ और लोग अपने-अपने घर चले गए।
सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने देखा कि झंडा उखाड़कर फेंक दिया गया है और पास में प्रतिबंधित मांस बिखरा है। मंदिर की घंटी समेत कई सामान भी गायब कर दिए गए हैं। आशंका है कि देर रात किसी ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के तहत ऐसी हरकत की है। एक साल पहले भी इसी स्थान पर शरारती तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंका गया था, जिसे लेकर कई दिनों तक बवाल हुआ था। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सेल का गठन किया गया है और सभी एंगल से जांच की जा रही है। शरारती तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story