
x
पुलिस वाहन में आग लगाने से मचा हड़कंप
Phagwara फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की घटना सामने आई है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। LPU के डीन सौरव लखनपाल ने पूरे मामले पर बयान देते हुए कहा कि जब छात्रों ने इस विषय को यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने रखा, तो इसे गंभीरता से लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की और छात्रों की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया।
डीन ने बताया कि छात्रों ने CCTV फुटेज देखने की मांग की थी। इसके बाद उन्हें फुटेज दिखाया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने एक विशेष कमरे को देखने की इच्छा जताई थी, जिसे भी उन्हें दिखाया गया। सौरव लखनपाल के अनुसार, जांच के दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन को छात्र के नाम या हॉस्टल से जुड़ी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि छात्रों से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई थी, ताकि मामले की आगे जांच की जा सके। डीन ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन, पुलिस और हॉस्टल वार्डन की ओर से छात्रों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया गया था। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरी कार्रवाई के लिए प्रशासन तैयार था।
#WATCH | फगवाड़ा, पंजाब: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर की तस्वीरें, जहां छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2026
छात्रों की पुलिस से झड़प हुई और उन्होंने वाहनों में आग लगा दी। https://t.co/mgJ4B3bqWF pic.twitter.com/fXc5iSmrIL
#WATCH | फगवाड़ा, पंजाब: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध कर रहे छात्रों की पुलिस से झड़प हुई और उन्होंने गाड़ियों में आग लगा दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2026
LPU के डीन सौरव लखनपाल के अनुसार, "जब छात्रों ने यह मामला हमारे ध्यान में लाया, तो हमने तय किया कि इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। हालांकि,… pic.twitter.com/TKPdRrxkCL
उन्होंने दावा किया कि पूरी स्थिति अफवाहों के कारण बिगड़ी और कुछ बाहरी असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। डीन ने कहा कि छात्रों द्वारा बनाए गए शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। अधिकारियों का कहना है कि घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। LPU परिसर के बाहर हुए इस घटनाक्रम के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी शिकायत की जांच नियमानुसार की जाएगी।
Next Story





