भारत

तीन परिवार में कोहराम, 25 घंटे बाद मिले शव, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
2 April 2022 6:41 PM IST
तीन परिवार में कोहराम, 25 घंटे बाद मिले शव, जानें पूरा मामला
x

DEMO PIC

SDRF की टीम को लगाया गया जिसने 25 घंटे की मशक्कत के बाद युवकों के शव ढूंढ़ने में कामयाबी पाई...

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरेया (UP Auraiya) में यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए. आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे युवकों को बचा नहीं सके. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची गोताखोरों को बुलाया गया लेकिन उनको भी कामयाबी नहीं मिल पाई. इसके बाद SDRF की टीम को लगाया गया जिसने 25 घंटे की मशक्कत के बाद युवकों के शव ढूंढ़ने में कामयाबी पाई..

जानकारी के अनुसार, गजेंद्र, राजकुमार और मोहन यमुना नदी में नहाने कुठोंद जिला जालौन से आए थे. नदी में नहाते समय तीनों युवक गहरे पानी में डूबने लगे. इस दौरान आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने देखा तो तुरंत युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उन्हें नहीं बचा सके. इसके बाद युवकों के नदी में डूबने की सूचना आयाना थाना पुलिस को दी गई. पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल पर गोताखोरों और ग्रामीणों के सहयोग से युवकों को ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.
वहीं अधिकारियों ने SDRF की टीमों को बुलाया. इसी के साथ PAC की टीम भी लगाई गई. SDRF की दो टीमें बराबर 25 घंटे तक नदी में तलाश करती रहीं. उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि गजेन्द्र का शव कुछ दूरी पर मिला और राजकुमार व संतोष का शव लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर मिला. घटना के बाद से तीनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया है. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story