भारत

शाहदरा मेट्रो स्टेशन में अव्यवस्था, यात्री ने खोली पोल

Nil dhankar
14 July 2023 5:45 PM IST
शाहदरा मेट्रो स्टेशन में अव्यवस्था, यात्री ने खोली पोल
x

दिल्ली। शाहदरा मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक यात्री ने बताया कि टिकट काउंटर खुली है. लेकिन टिकट नहीं मिल पा रही है. वीडियो के मुताबिक वहां भीड़ लगी हुई है. वही बाढ़ आने की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को बंद करना पड़ा है। वहां एंट्री और एग्जिट पर रोक लगा दी गई है। दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के मुताबिक, यमुना नदी पर बने मेट्रो पुलों से गुजरने वाली ट्रेनों की स्पीड लिमिटेड कर दी गई है। दिल्‍ली में यमुना पर मेट्रो के चार पुल बने हैं। इनसे गुजरने वाली ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। दिल्‍ली के निचले इलाकों में यमुना का पानी भर गया है।

इन दिनों दिल्ली जलमग्न है. यमुना के बढ़े स्तर ने राजधानी में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इससे पहले 1978 में यमुना का जलस्तर इतना बढ़ा था, जिसके कारण आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी. इस दौरान जानमाल का काफी नुकसान हुआ था.



Next Story