भारत
तीन छात्रों की आत्महत्या से शिक्षा नगरी कोटा में कोहराम
jantaserishta.com
13 Dec 2022 12:50 PM IST

x
जयपुर, (आईएएनएस)| कोटा में बिहार के दो और मध्य प्रदेश के एक छात्र ने 24 घंटे के भीतर आत्महत्या कर ली। इससे शिक्षा नगरी सदमे में है। पुलिस ने कहा कि इन घटनाओं के संबंध में अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोमवार को कोचिंग के दो छात्रों ने एक ही छात्रावास में आत्महत्या कर ली थी, जबकि सुबह एक और आत्महत्या का मामला तब सामने आया, जब एक छात्र अपने कमरे में मृत पाया गया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले नीट परीक्षार्थी अंकुश आनंद (18) और गया जिले के रहने वाले जेईई अभ्यर्थी उज्जवल कुमार (17) के रूप में हुई।
आनंद और कुमार जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में एक ही कमरे में रहते थे। उनके शव सोमवार सुबह कमरे में पंखे से लटके पाए गए।
दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। इससे पहले कोचिंग के एक छात्र द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।
छात्र की पहचान प्रणव वर्मा (17) के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का निवासी था और नीट की तैयारी कर रहा था। कुन्हारी थाना क्षेत्र स्थित अपने छात्रावास में प्रणव ने रविवार की देर रात जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





