भारत

मचा जमकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, 'आई लव मोहम्मद' लिखी रंगोली को लेकर तनाव फैला

jantaserishta.com
29 Sept 2025 3:57 PM IST
मचा जमकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, आई लव मोहम्मद लिखी रंगोली को लेकर तनाव फैला
x
देखें वीडियो.
अहिल्यानगर: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में नवरात्रि रंगोली को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया. शहर के मिलीवाडा इलाके में रविवार रात किसी अज्ञात शख्स ने रंगोली बनाकर उस पर 'I Love Muhammad' लिख दिया. आज सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के युवक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन हिंसक हो गया. पुलिस को हालात काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.
दरअसल, घटना आज सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई. मामला तब भड़का जब कुछ लोगों ने रंगोली में 'आई लव मोहम्मद' लिखा देखा. इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज की.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रंगोली बनाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने तोफखाना थाना इलाके के कोटला में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
करीब आधे घंटे बाद जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. जवाब में पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई और क्षेत्र में अब शांति है.
अहिल्यानगर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और 30 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि हालात अब काबू में है. बता दें कि 9 सितंबर के बाद उत्तर प्रदेश से यह विवाद उपजा. जब कानपुर पुलिस ने बारावफात जुलूस के दौरान सार्वजनिक पर 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर लगाने के आरोप में 9 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी.
दरअसल, मुस्लिम संगठनों के इस कदम पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और इसे एक 'नया चलन' करार दिया था. आरोप लगाया कि यह जानबूझकर उकसाने वाला कदम है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'आई लव मोहम्मद' कहना कोई अपराध नहीं है. इसके बाद विवाद ने और अधिक तूल पकड़ लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story