भारत

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में हंगामा, 10 मिनट के लिए हाउस स्थगित

jantaserishta.com
30 Sept 2025 4:12 PM IST
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में हंगामा, 10 मिनट के लिए हाउस स्थगित
x
चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम की मंगलवार को बैठक में जोरदार हंगामा देखने को मिला। पार्षदों के बीच मतभेद इतना बढ़ गए कि हाउस में मार्शल बुलाने पड़े और अंततः बैठक को 10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।
बैठक की शुरुआत में ही विपक्षी पार्षदों ने पिछले हाउस के मिनट्स की कॉपी फाड़ दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। खासकर पार्षद प्रेमलता, डिप्टी मेयर तरूणा मेहता और जसवीर सिंह बंटी ने मिलकर मिनट्स की कॉपी को फाड़ कर मेयर हरप्रीत कौर बबला की सीट पर फेंक दिया। यह देखकर मेयर ने तुरंत हाउस से इन पार्षदों को बाहर निकलने का आदेश दिया।
हालांकि, पार्षद हाउस में ही हंगामा कर रहे थे और आदेश मानने से इनकार कर दिया। इस कारण मार्शल को बुलाना पड़ा। विपक्ष के एकजुट होने और हंगामा बढ़ने की वजह से अंत में मेयर ने हाउस की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
पार्टी के तौर पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद इस हंगामे में एक साथ नजर आए और उन्होंने मिलकर सरकार की नीतियों और पिछले निर्णयों के खिलाफ विरोध जताया। विपक्ष का कहना था कि पिछली बैठक में लिए गए फैसले सही नहीं थे, इसलिए वे मिनट्स की कॉपी फाड़ रहे हैं।
इसके बाद जब भाजपा के पार्षद बैठक से बाहर चले गए, तो विपक्ष ने अपनी बैठक शुरू कर दी। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी ने मेयर की भूमिका निभाते हुए कहा कि यदि वे मेयर बने तो हर पार्षद को बोलने का मौका मिलेगा और सभी के एजेंडों पर काम किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story