भारत
विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, आक्रोशित मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग
jantaserishta.com
15 April 2026 1:37 PM IST

x
पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर पर हमला कर आगजनी कर दी, जिससे पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, श्यामनगर टोला निवासी चंदन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी बिंदिया देवी का शव घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। घटना की खबर मिलते ही हजारीबाग जिले के बरही (घुटवाटांड) से मृतका के परिजन बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।
अपनी बेटी की मौत से भड़के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते भीड़ ने घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस ने दलबल के साथ पहुंचकर उग्र भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने कुएं से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मृतका और उसके ससुराल वालों के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, मायके पक्ष इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। गिरिडीह पुलिस के अनुसार, गांव में फिलहाल शांति है लेकिन एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस आगजनी और कानून हाथ में लेने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





