भारत
एयरपोर्ट पर पैसेंजर के पिस्टल से अचानक चली गोली, मच गई अफरातफरी
jantaserishta.com
16 Aug 2026 11:48 AM IST

x
दो यात्री घायल.
वाराणसी: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में दोनों यात्री घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ का रहने वाला यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट पकड़कर मुंबई की यात्रा करने वाला था. सुरक्षा प्रक्रिया के तहत यात्री ने अपने पास मौजूद पिस्टल और मैगजीन की जानकारी पहले ही अधिकारियों को घोषित (डिक्लेयर) कर दी थी.
अचानक पिस्टल से गोली छूट गई और जमीन से टकराने के बाद पास खड़े लड़के के हाथ में और महिला की जांघ में लग गई. गोली लगते ही दोनों घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हरहुआ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





