भारत

CNG पंप पर धमाके से अफरातफरी, हवा में उड़े कार के टुकड़े, सामने आया LIVE वीडियो

jantaserishta.com
3 Oct 2026 3:23 PM IST
CNG पंप पर धमाके से अफरातफरी, हवा में उड़े कार के टुकड़े, सामने आया LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह हादसा करजन के पास नेशनल हाईवे-48 पर हुआ। जहां एक CNG स्टेशन में उस समय अफरातफरी मच गई जब कार में CNG भरते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि CNG भरने के दौरान कार का गैस टैंक फट गया। यह घटना दोपहर के समय जिंदल कंपनी के सामने स्थित CNG स्टेशन पर हुई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार के पिछले हिस्से के पुर्जे और टूटे हुए शीशे कई मीटर दूर जा गिरे। धमाके के कारण पास में खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। धमाके के बाद CNG स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं यह हादसा पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धमाके के बाद कार की छत उड़ जाती है।
घटना की सूचना मिलने के बाद करजन की फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीमों ने घटनास्थल का जायजा लिया और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए। हादसे की वजह के तौर पर फिलहाल CNG भरते समय गैस टैंक फटने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे की वजह जुटाने में लगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story