
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
घोड़ा बिदक गया जिसके बाद दूल्हे की बग्घी नाले में गिर गई.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शादी समारोह के दौरान हादसा हो गया. बारात निकलने के दौरान बैंड बाजे की आवाज से घोड़ा बिदक गया जिसके बाद दूल्हे की बग्घी नाले में गिर गई.
दूल्हे के साथ ही बग्घी और घोड़ा भी नाले में चले गए. आनन-फानन में दूल्हे को लोगों ने खींचकर नाले से बाहर निकाला. घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के शांति सुमंगलम गेस्ट हाउस की है.
नाले में गिरने की वजह से दूल्हा ना सिर्फ कीचड़ से लथपथ हो गया बल्कि उसे चोट भी आई है. वहीं बग्घी में लगे घोड़े की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गहरे नाले के किनारे रेलिंग नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ.
हादसे की सूचना पर शादी-समारोह में भगदड़ मच गई. नाले से रेस्क्यू कर घोड़ा-बग्घी निकालने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को टालने की कोशिश की.
बता दें कि इससे पहले बिहार के भागलपुर में शादी के दौरान गाड़ी के तेज हॉर्न की वजह से घोड़ा बिदक गया था जिसके बाद रथ सहित उसने कई लोगों को रौंद दिया था.
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे. इस दौरान कई दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





