भारत

क्रिकेट मैच के दौरान हंगामा...पुलिस पर लगा चौंकाने वाला आरोप

jantaserishta.com
29 Dec 2025 4:02 PM IST
क्रिकेट मैच के दौरान हंगामा...पुलिस पर लगा चौंकाने वाला आरोप
x
पढ़ें पूरी खबर.
कौशाम्बी: यूपी के कौशाम्बी जिले में क्रिकेट मैदान जंग का अखाड़ा बन गया. एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान पुलिस टीम और दूसरी टीम के खिलाड़ियों के बीच जमकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. आरोप है कि दो पुलिसकर्मियों ने इस दौरान मारपीट किया. जिसके बाद मैदान में जमकर हंगामा हुआ. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैदान में पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं और समझने की कोशिश कर रहे हैं.
यह पूरा मामला पश्चिमशरीरा स्थित मिनी स्टेडियम का है, जहां जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था. रविवार को खेले जा रहे चौथे लीग मुकाबले में कौशाम्बी पुलिस लाइन की टीम और अंकुर इलेवन बरुवा के बीच मैच खेला जा रहा था. टॉस जीतकर सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद बरुवा टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 168 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन सीओ मंझनपुर शिवांग सिंह 16 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए उपेंद्र को गेंदबाज सूरज मिश्र ने पहली ही गेंद डाली. इसी दौरान गेंद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि मैच देख रहे कुछ पुलिसकर्मियों और एक शिक्षक ने बरुवा टीम के गेंदबाज सूरज मिश्र के साथ मारपीट की.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दर्शकों में आक्रोश फैल गया और भीड़ मैदान में उतर आई. स्थिति बिगड़ती देख सीओ मंझनपुर मैदान छोड़कर निकल गए. जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हुई और मैच दोबारा शुरू कराया गया, जिसमें पुलिस टीम को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
पीड़ित गेंदबाज सूरज मिश्र ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए कौशाम्बी एसपी राजेश कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं. एसपी कौशांबी ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story