भारत

रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी, युवती को मौत के मुंह से खींच लाया जवान

jantaserishta.com
20 Sept 2023 9:49 PM IST
रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी, युवती को मौत के मुंह से खींच लाया जवान
x
देखें लाइव वीडियो.
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन में RPF का जवान एक युवती के लिए भगवान बनकर सामने आया। ऐसा हम इसलिए कह रहे है, क्योकिं अगर जवान समय पर युवती को नहीं बचाता तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के बारे में आरपीएफ ने ट्वीट के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी। घटना इंदौर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह जैसे ही ट्रेन आई तो युवती चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी अचानक ट्रेन के आगे बढ़ने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गिर गई।
लेकिन वो कहते है न ‘जाको राखे साईंया मार सके ना कोय’ यह कहावत सच साबित हो गई। एक आरपीएफ जवान रविंद्र तोमर ने देखते ही तुरंत भागकर युवती की जान बचाई। वहीं यह वीडियो सामने आने के बाद हेड कांस्टेबल की जमकर तारीफ हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story