भारत

OMG! जूता चुराई की 'रस्म' के बाद बवाल, मामला बिगड़ा, बारात को बिना दुल्‍हन के लौटना पड़ा

jantaserishta.com
12 Nov 2025 4:31 PM IST
OMG! जूता चुराई की रस्म के बाद बवाल, मामला बिगड़ा, बारात को बिना दुल्‍हन के लौटना पड़ा
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
मथुरा: यूपी के मथुरा में एक शादी में जूता चुराई की रस्म के दौरान बड़ा बवाल हो गया. दूल्हे को यह रस्म इतनी नागवार गुजरी कि उसने दुल्हन पक्ष के लोगों से बदसलूकी कर दी. दूल्हे के खराब व्यवहार से दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद दूल्हा बिना जूते-चप्पल पहने ही बारात लेकर वापस लौट गया.
मामला मथुरा के सुरीर इलाके का है. यहां 7 नवंबर को एक दूल्हा जूते चुराने की रस्म पर भड़क गया. दरअसल, सहपऊ के एक गांव से बारात आई थी. रात्रि भोज के बीच जब जूते चुराई की रस्म चल रही थी, तभी दूल्हा गुस्से में आ गया.
दूल्हे के खराब व्यवहार को देखकर दुल्हन ने तत्काल प्रभाव से शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के परिवार वालों ने पहले तो दूल्हे पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा और उसके रिश्तेदार शांत नहीं हुए और नाराजगी दिखाने लगे.
माहौल गर्मा गया जब नाराज दूल्हे ने वरमाला और अंगूठी उतारकर फेंक दी और बिना जूते-चप्पल पहने ही जाने लगा. दूल्हे का यह बर्ताव देखकर दुल्हन पक्ष का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने भी अपनी बेटी का समर्थन करते हुए शादी से मना कर दिया.
मामला बढ़ता देखकर दोनों पक्षों के कुछ समझदार लोगों ने हस्तक्षेप किया. काफी देर तक हंगामे और बवाल के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. समझौते के तहत, दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को शादी का पूरा खर्चा दिया, जिसके बाद जाकर मामला शांत हो सका और दूल्हा बैरंग लौट गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story