भारत

YouTube में बदलाव, नया रोलआउट जारी, जानिए क्या है ये?

Nilmani Pal
18 April 2026 7:47 AM IST
YouTube में बदलाव, नया रोलआउट जारी, जानिए क्या है ये?
x

YouTube ने एक नया अपडेट जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर्स को शॉर्ट्स को कम करने या बंद करने का ऑप्शन मिलेगा. यूट्यूब के शॉर्ट्स की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है, जिसपर लोग कई घंटे तक का समय बिताते हैं.

यूट्यूब का नया अपडेट ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले अमेरिका की अदालत ने यूट्यूब पर जुर्माना लगाया था. साथ ही यूट्यूब पर आरोप लगाए गए थे कि इसकी वजह से कई बच्चों को लत लग रही है और नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट उनके सामने आ रहा है. शॉर्ट्स पर टाइम लिमिट लगाने का ऑप्शन सबसे पहले बीते साल अक्तूबर में जारी किया किया था. इसकी मदद से यूजर्स कस्टमाइज डेली लिमिट सेट कर सकते हैं और लंबे समय तक शॉर्ट्स देखने को आदत को ठीक कर सकते हैं. शॉर्ट्स टाइम लिमिट के तहत यूजर्स को सबसे कम समय 15 मिनट का मिलता था. अब टाइम लिमिट में बदलाव करते हुए नई लिमिट को जीरो कर दिया है.

शॉर्ट्स टाइम लिमिट में जीरो का ऑप्शन चुनने के बाद यूजर्स को शॉर्ट्स टैब के अंदर एक भी वीडियो नजर नहीं आएगा. ऐसे में यूजर्स आसानी से अपनी यूट्यूब फीड से शॉर्ट्स को रिमूव कर सकेगा. इंस्टाग्राम और टिकटॉक दोनों ही प्लेटफॉर्म भी टाइम लिमिट जैसा फीचर प्रोवाइड कराता है. टिकटॉक ही सिर्फ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसकी टाइम लिमिट को वेब वर्जन पर भी यूज किया जा सकेगा. यूट्यूब फीड से शॉर्ट्स को रिमूव करना चाहते हैं तो यूजर्स को यूट्यूब की सेटिंग्स के अंदर जाना होगा. यूट्यूब ऐप पर टाइम मैनेजमेंट को सिलेक्ट करें. इसके बाद शॉर्ट्स टाइम लिमिट को कम कर दें, जिसके लिए कुछ ऑप्शन मिलेंगे.


Next Story