
नई दिल्ली: राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल के चार साल बाद सरकारी स्कूल की वर्दी का रंग बदल दिया है। इससे पहले पिछली वसुंधरा राजे सरकार ने 2017 में स्कूल के छात्रों की ड्रेस का रंग बदला था जो आरएसएस की वर्दी से प्रेरित था। गहलोत सरकार के आदेश के मुताबिक, अगले शैक्षणिक सत्र (2022-23) में छात्र सर्फ ब्लू कलर की शर्ट और डार्क ग्रे पैंट में नजर आएंगे। जबकि लड़कियां सर्फ ब्लू कलर का कुर्ता या शर्ट और डार्क ग्रे सलवार/स्कर्ट में होंगी। वर्दी में बदलाव का असर प्रदेश की 64,000 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों पर पड़ेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





