भारत

बदला गया रांची-पटना वंदे भारत एक्‍सप्रेस का रूट, अब इस मार्ग से होकर चलेगी

Nilmani Pal
3 Aug 2023 7:09 AM IST
बदला गया रांची-पटना वंदे भारत एक्‍सप्रेस का रूट, अब इस मार्ग से होकर चलेगी
x
पढ़े पूरी खबर
पटना: रेलवे प्रशासन ने बुधवार को सूचना जारी कर कहा कि ट्रेन संख्या 22349-22350, पटना-रांची-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस अगले आदेश तक अपने निर्धारित मार्ग टाटीसिलवे-सांकी-बड़काकाना रूट पर नहीं चलेगी। परिवर्तित मार्ग टाटीसिलवे-मुरी होकर बड़काकाना से चलायी जाएगी। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था।
मौजूदा मार्ग पर था लैंड-स्लाइडिंग का खतरा
रांची-पटना वंदेभारत ट्रेन का ट्रायल 12 जून को हुआ था। उसी समय इसके रूट पर लैंड स्लाइडिंग का खतरा बता दिया गया था। क्योंकि टाटीसिलवे-सांकी-बरकाकाना के जिस रूट पर वंदेभारत चल रही है, वह सुरंग, पत्थर और जंगल का क्षेत्र है। रूट काफी घुमावदार भी है। ट्रायल ट्रेन में बड़काकाना से रेलवे की छह तकनीकी टीम रांची पहुंची थी। डेढ़ माह पहले बरसात के दिनों में होने वाली आंशका आखिरकार मंगलवार को सच हो गई। पहाड़ों से बड़े पत्थर ट्रैक पर गिरे। ईसीआर के सीपीआरओ विरेंद्र कुमार ने बताया कि सांकी-बड़काकाना के बीच हुई लैंड स्लाइडिंग का मलबा बुधवार सुबह में ही हटा दिया गया।
जानें कब से निर्धारित मार्ग पर चलेगी वंदेभारत ट्रेन
पर यह जानकारी नहीं दी कि कब से वंदेभारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी। इसके अलावा लिंक रेक विलंब होने के कारण भी रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 2.25 बजे की बजाय शाम 4.25 बजे रवाना हुई।
Next Story