भारत

धर्म परिवर्तन: युवती को अगवा भी किया गया

jantaserishta.com
29 May 2022 8:56 AM IST
धर्म परिवर्तन: युवती को अगवा भी किया गया
x

DEMO PIC

लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस ने शादी का झांसा देते हुए युवती को अगवा करने वाले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहचान छिपा कर युवती से दोस्ती की थी। युवती के पिता ने बेटी पर दबाव डाल कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर दिनेश मिश्र के मुताबिक गोमतीनगर निवासी 18 वर्षीय युवती 21 मई को संदिग्ध हालत में घर से चली गई थी। पिता ने ग्वारी गांव निवासी अंकित के खिलाफ शादी के उद्देश्य से बेटी को अगवा किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के पिता का आरोप है कि जब वह अंकित के घर पहुंचे तो धमकी दी गई और परिवार वालों ने दावा किया कि युवती का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। जल्द ही अंकित के साथ उसकी शादी भी होने वाली है। बेटी का धर्म परिवर्तन किए जाने की बात सुन कर पिता सन्न रह गए थे। पिता के अनुसार अंकित ने अपनी पहचान छिपा कर बेटी से दोस्ती की थी। जिसके बाद उसने शादी करने का झांसा दिया था। इंस्पेक्टर दिनेश मिश्र के अनुसार सर्विलांस की मदद से आरोपी अंकित को गोमतीनगर से ही पकड़ा गया है। साथ ही युवती को भी पुलिस ने छुड़ा लिया है। पूछताछ किए जाने पर अंकित ने धर्म परिवर्तन किए जाने की बात नकार दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंकित के पास से आधार कार्ड मिला है। जिसमें भी उसका नाम अंकित पुत्र सत्तार अली लिखा है।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के अनुसार युवती बालिग है। उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर पर अंकित के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने की धारा लगाई थी। अब युवती का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जाएगा। जिसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story