भारत

धर्म परिवर्तन: 3 गए जेल, नौकरी का झांसा देते थे

jantaserishta.com
21 Jun 2022 8:08 AM IST
धर्म परिवर्तन: 3 गए जेल, नौकरी का झांसा देते थे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मामले की जांच अभी जारी है.

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में युवक को नौकरी के बहाने लाखों रुपयों का लालच देकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था. जब वह नहीं माना तो उसे बंधक बना लिया गया. आरोपियों के चुंगल से युवक जैसे-तैसे भाग निकला और पुलिस के पास इसकी शिकायत दी. पुलिस ने मामले में मौलवी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच अभी जारी है.

बनारस के रहने वाले सुधांशु चौहान की शिकायत के मुताबिक, नौकरी को लेकर उसकी बात गाजीपुर के रहने वाले अरमान अली से हुई थी. अरमान ने उसे फतेहपुर बुलाया. जब वह फतेहपुर पहुंचा तो उसे अनजान जगह ले जाया गया. वहां उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक हजार रुपये ले लिए गए. फिर थोड़ी देर बाद उसे कहा गया कि वह घर वालों से 10 हजार रुपये मंगवा ले, ताकि उसके रहने और खाने का इंतजाम किया जा सके.
सुधांशु ने बताया कि अरमान के बोलने पर उसने घर वालों से पैसे मंगवा लिए. 17 जून को कुछ लोग उसे 20 हिंदू और 30-40 मुस्लिम लड़कों के साथ मदरसे में ले गए. वहां सभी लोगों को किसी संगठन से जोड़ने की बात कही गई. कहा गया कि संगठन से जुड़कर वे लोग हर महीने एक से डेढ़ लाख रुपये तक कमा सकते हैं. 19 जून को फिर 50 हिंदू और 100 मुस्लिम लड़कों समेत उसे मस्जिद लेकर गए. वहां मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया. साथ ही इसका प्रचार करने को भी कहा गया.
पीड़ित सुधांशु ने आगे बताया कि वे लोग ऐसा करने के लिए उसे लाखों रुपये और मकान देने का लालच दे रहे थे. जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन लोगों ने उसे बंधक बना लिया. वहां एक मौलवी को बुलाया गया और जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाने की बात कहने लगे. पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा. वहां उसने पुलिस को सारी बात बताई.
एसपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. जबकि, कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच अभी भी जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story