भारत

मौसम का बदला मिजाज, हल्की बारिश के बाद तेज तूफान और बारिश की संभावना

jantaserishta.com
26 Feb 2025 10:41 AM IST
मौसम का बदला मिजाज, हल्की बारिश के बाद तेज तूफान और बारिश की संभावना
x
नोएडा: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। आसमान पर बादल छाए हुए हैं और अधिकतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्की बारिश के बाद 27 और 28 फरवरी को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है, जिसके चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में यह दर्शाया गया है कि लगातार बढ़ते अधिकतम तापमान में इस दौरान गिरावट दर्ज की जाएगी और दिन में हो रही इस गर्मी से भी लोग राहत महसूस करेंगे।
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 26 फरवरी के दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है और इस दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश भी होगी। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है कि 27 फरवरी को तेज हवाओं के साथ तेज बारिश का सामना भी एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है और इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 28 फरवरी को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा और इस दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद लगातार तीन दिनों तक न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। 1 मार्च की बात करें तो उस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 2 मार्च को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा 3 मार्च को अधिकतम तापमान बढ़ेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि एक बार फिर मौसम में करवट ली है और बदलते मौसम का असर लोगों के जीवन में देखने को मिलेगा। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम के वक्त ठंडी हवाओं के चलने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story