भारत

एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, धूप-बारिश और आंधी से लोग परेशान

jantaserishta.com
17 May 2025 11:01 AM IST
एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, धूप-बारिश और आंधी से लोग परेशान
x
नई दिल्ली: एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। एक तरफ दिन के समय तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, तो वहीं सुबह और शाम के वक्त मौसम थोड़ा सुहावना हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 मई और 18 मई को क्षेत्र में गरज के साथ बारिश और आंधी आने की संभावना है। साथ ही धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान सतही हवाएं भी तेज रहेंगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इन दिनों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 मई को भी तेज सतही हवाएं दिन के समय सक्रिय रहेंगी। हालांकि, 21 और 22 मई को मौसम कुछ हद तक सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।
इन दिनों आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। तापमान इस दौरान भी 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। मौसम में लगातार हो रहे इन बदलावों ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। एक तरफ जहां सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।
बारिश और आंधी के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं देखी जा रही, बल्कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव जलवायु परिवर्तन का एक संकेत हो सकता है। साथ ही, इस प्रकार का मौसम न केवल आम जनमानस को प्रभावित कर रहा है, बल्कि किसानों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए भी कठिनाइयां खड़ी कर रहा है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है, खासकर उन लोगों को जो खुले में कार्य करते हैं या यात्रा कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story