भारत
जेल में बंद कैदियों की डाइट में बदलाव, आम पना और ठंडे पानी की व्यवस्था
jantaserishta.com
16 May 2024 6:33 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
मुरादाबाद: जेल में बंद कैदियों की डाइट भी मौसम की बढ़ती गर्मी को देखते हुए बदली गई है। अब बंदियों की डाइट में आम का पना शामिल किया गया है। इसके साथ ही बंदियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए घड़ों की व्यवस्था की गई है।
लू के थपेड़ों के साथ ही लगातार पारा बढ़ते जाने के कारण लोग व्याकुल हो उठे हैं। मौसम विभाग तामपान में और गर्माहट का अलर्ट जारी कर रहा है। शासन स्तर पर गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। यूपी की जेलों में बंदियों को गर्मी से बचाने के लिए डाइट प्लान में बदलाव किया गया है। डाइट में आम का पना शामिल किया गया है। सुबह-शाम खाने के साथ दोपहर में सभी बंदियों को आम का पना दिया जा रहा है। शासन स्तर से मॉनीटरिंग भी की जा रही है।
मुरादाबाद जेल में बंदियों को ठंडे पानी के लिए एक हजार छोटे और बड़े घड़ों की व्यवस्था की गई है। कारागार की सभी 23 बैरकों के बाहर घड़े रखवाए गए हैं। बैरकों में खराब चल रहे पंखों को भी ठीक कराया गया है। इसके अलावा बीमार बंदियों के लिए दो कूलरों की भी व्यवस्था की गई है। अफसरों द्वारा जेल रेडियो के द्वारा सुबह और शाम बंदियों को गर्मी से बचने के टिप्स दिए जा रहे हैं। ज्यादा पानी पीने की सलाह भी दी जा रही है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मुरादाबाद , वीपी सिंह ने कहा कि गर्मी को लेकर जेल बंदियों की डाइट में बदलाव किया गया है। सुबह-शाम चाय के साथ दोपहर में आम का पना भी दिया जा रहा है। पंखों को भी ठीक करा दिया गया है। बीमार बंदियों के लिए कूलरों की भी व्यवस्था की गई है। ठंडे पानी के लिए सभी बैरकों के बाहर घड़े रखवाए गए हैं।
जिला जेल में 711 के सापेक्ष साढ़े तीन हजार से ज्यादा बंदी अलग-अलग अपराधों में बंद हैं। जेल प्रशासन लगातार जेल की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन से पत्राचार कर रहा है। गर्मी के मौसम में तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं। बंदियों को संक्रामक बीमारियों से बचाना जेल प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। जेलर मृत्युंजय पांडे ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए बंदियों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मिलाई करने आने वाले लोगों को भी ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।
Tagsकैदियों की डाइट में बदलावकैदियों की डाइटडाइट में बदलावजेल में बंद कैदियों की डाइटआम पनाठंडे पानीChange in the diet of prisonersdiet of prisonerschange in dietdiet of jail prisonersmango panacold water
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





