भारत

दिल्ली के मौसम में बदलाव, आंधी के साथ बारिश शुरू

Nilmani Pal
23 April 2024 12:48 PM GMT
दिल्ली के मौसम में बदलाव, आंधी के साथ बारिश शुरू
x

दिल्ली। दिल्ली के मौसम में बदलाव हो गया। आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। वही एक और पश्चिमी विक्षोभ जल्द पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर दस्तक देने वाला है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों पर भी नजर आएगा। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश में इसका व्यापक रूप से असर दिखेगा। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है।


मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में मौजूद है। पूर्वोत्तर असम और पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। यही नहीं दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा दक्षिण से छत्तीसगढ़ तक फैली है। मौसम विभाग का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी इलाकों पर दस्तक दे सकता है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ जाएगा।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 23 अप्रैल को आंधी, बारिश और ओले पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ तूफान और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 28 अप्रैल के दौरान भी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान इन इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है।


Next Story