भारत

140 किलोमीटर का सफर 28 घंटे में तय कर ओमन चांडी का शव पहुंचा कोट्टायम

jantaserishta.com
20 July 2023 3:51 PM IST
140 किलोमीटर का सफर 28 घंटे में तय कर ओमन चांडी का शव पहुंचा कोट्टायम
x
तिरुवनंतपुरम: दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का शव वाहन बुधवार को राज्य की राजधानी में उनके घर से निकला और 28 घंटे के बाद 140 किलोमीटर की दूरी तय कर उनके गृह जिले कोट्टायम पहुंचा। इस दौरान एमसी रोड पर लाखों लोग अपनेे प्रिय नेता की आखिरी झलक पाने को धूप और बारिश के बीच खड़े रहे।
शव वाहन कछुए की गति से ही चल सका, क्योंकि युवा, बूढ़े और सभी उम्र की महिलाएं रात भर ओसी के नाम से मशहूर अपने प्रिय नेता की आखिरी झलक पाने के लिए इंतजार कर रही थीं। इस दौरान लोग रोते हुए भी देखे गए। सबसे अविस्मरणीय दृश्य गुरुवार तड़के देखने को मिला जब शव वाहन चंगनाचेरी पहुंच रहा था, एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति और उसका छोटा बेटा शव वाहन के साथ-साथ यह गुहार लगाते हुए चल रहे थे कि उन्हें दिवंगत नेता को करीब से देखने का एक मौका दिया जाए। काफी मिन्नतों के बाद शव वाहन रुका और चांडी को देखने के लिए दोनों को वाहन में प्रवेश की अनुमति दी गई।
उनके गृह जिले में पहला गंतव्य थिरुनाकारा ग्राउंड था, जहां चांडी ने कई राजनीतिक भाषण दिए, और जब शव को शव वाहन से निकालकर मंच पर ले लाया गया, तो वहां इंतजार कर रहे हजारों लोग फूट-फूट कर रोने लगे। अपने प्रिय नेेेता की आखिरी झलक पाने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग वहां मौजूद थे, इनमें मंत्री, राजनीतिक दल के नेता, सुपरस्टार ममूटी, मोहनलाल, सुरेश गोपी, सेवानिवृत्त शीर्ष नौकरशाह शामिल थे। अगला पड़ाव पुथुपल्ली में उनका पैतृक निवास रहा और फिर उनके घर के बगल में सेंट जॉर्ज ऑर्थोडॉक्स चर्च।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story