भारत

चन्द्र देवता की कृपा हुई तो चन्द्रयान वहां पहुंचा : तेज प्रताप यादव

Nilmani Pal
25 Aug 2023 6:43 AM IST
चन्द्र देवता की कृपा हुई तो चन्द्रयान वहां पहुंचा : तेज प्रताप यादव
x
बिहार। चंद्रयान-3 की कामयाबी को लेकर देश का प्रत्येक नागरिक जश्न में डूबा नजर आया। राजनेताओं से लेकर कारोबारियों, हस्तियों यहां तक की हर क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसरो को इस सफलता की बधाई दी। इस दौरान कई नेताओं की जुबान भी फिसली। किसी ने अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को राकेश रोशन बताया। तो वहीं किसी ने चंद्रयान की लैंडिग धरती पर ही करा दी। इतना ही नहीं राजस्थान के मंत्री ने चंद्रयान-3 के अंतरिक्षयात्रियों को शुभकामना तक दे डाली।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चंद्रयान 3 के लिए हम देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं। चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है। उसके आने के बाद पूरे देश को उसका स्‍वागत करना चाहिए। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसके अलावा और भी ऐसे कई नेता हैं, जिन्होंने चंद्रयान 3 की सफलता पर अजीबोगरीब बयान दिए हैं। उनमें बिहार सरकार में मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। वहीं, आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इसकी सफलता के लिए नासा के इसरो की जगह नासा के वैज्ञानिकों को बधाई दे दी।


Next Story