भारत

चंद्रयान-3 ने चांद की पहली तस्वीर जारी की

Shantanu Roy
6 Aug 2023 5:23 PM GMT
चंद्रयान-3 ने चांद की पहली तस्वीर जारी की
x
देखें VIDEO...
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) का चंद्रयान-3 तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है. आज 5 अगस्‍त को शाम करीब सात बजे इसे चांद के पहले ऑर्बिट में डाला जाएगा. इसके बाद चंद्रयान की गति को लगातार 23 अगस्‍त तक कम किया जाएगा क्‍योंकि 23 अगस्‍त को इस अंतरिक्ष यान की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी.
चंद्रमा की ग्रैविटी के हिसाब से चंद्रयान-3 की 38,520 किमी प्रति घंटे की मौजूदा गति बहुत ज्यादा है. धीरे-धीरे इसे कम करके 3600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर लाया जाएगा. अगर सब कुछ प्‍लानिंग के हिसाब से चलता है तो कुछ इस तरह से चंद्रयान अपने पड़ावों पर पहुंचेगा.
- 17 अगस्त को 5 चक्‍कर लगाने के बाद स्‍पेसक्राफ्ट 100 किमी की ऊंचाई पर आ जाएगा. इसके बाद चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल और प्रोपल्शन मॉड्यूल अलग होगा.
- 18 अगस्त को डीबूस्टिंग प्रक्रिया से चंद्रयान के लैंडर मॉड्यूल की गति को कम किया जाएगा. गति कम करने के लिए इसे 180 डिग्री का घुमाव देकर उल्‍टी दिशा में घुमाया जाएगा. चांद की तरफ जाने के लिए गति को 1 किमी प्रति सेकेंड किया जाएगा.
- 20 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल डीऑर्बिटिंग की जाएगी. चंद्रयान-3 के लैंडर को 100X30 किमी के लूनर ऑर्बिट में डाला जाएगा.
- 23 अगस्त को शाम को करीब 5:47 बजे चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की सतह पर उतारा जा सकता है.
क्‍या है चंद्रयान का मकसद
चंद्रयान 3 के जरिए भारत चांद की स्‍टडी करना चाहता है. वो चांद से जुड़े तमाम रहस्‍यों से पर्दा हटाएगा. चंद्रयान 3 चांद की सतह की तस्वीरें भेजेगा, वहां के वातावरण, खनिज, मिट्टी वगैरह जुड़ी तमाम जानकारियों को जुटाएगा. बता दें 2008 में जब इसरो ने भारत का पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, तब इसने चंद्रमा की परिक्रमा की और चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की खोज की थी.
Tagsचंद्रयान-3चंद्रमा की पहली तस्वीरचांद की पहली तस्वीरइसरों हुआ कामयाबChandrayaan-3first picture of moonISRO successfulनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story