भारत
चंद्रयान-3 मिशन: वक्त और उम्मीद अभी बाकी, लेकिन सिग्नल नहीं मिला तो?
jantaserishta.com
23 Sept 2023 9:54 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 22 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लगातार 14 दिनों की ठंडी रात बिताने वाले विक्रम और प्रज्ञान को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। हालांकि, अभी तक इसरो को इसमें सफलता नहीं मिली है। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) के निदेशक नीलेश एम. देसाई का कहना है कि यह एक ऑटोमैटिक प्रकिया है, इसे पृथ्वी से दूर से शुरू नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा से चलने वाले लैंडर और रोवर के रिचार्ज होने के बाद ही सिग्नल मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि जिस हिस्से में चंद्रयान ने लैंडिंग की थी वहां 22 सितंबर को सूर्योदय हुआ है।
चंद्रमा से अभी तक कोई पॉजिटिव संकेत नहीं मिला है, जिससे इसरो वैज्ञानिकों को निष्क्रिय अंतरिक्ष यान के साथ संपर्क स्थापित करने के अपने प्रयासों को तेज करना पड़ा है। देसाई ने इसरो की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा, "इसरो के ट्वीट से स्पष्ट है कि लैंडर और रोवर के साथ संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह ऑटोमैटिक रूप से पुनर्जीवित होगा और सिग्नल भेजेगा। अब तक कोई सिग्नल नहीं आया है।"
आपको बता दें कि लैंडर और रोवर दोनों को क्रमशः 4 और 2 सितंबर को स्लीप मोड में रखा गया था। देसाई ने कहा कि 22 सितंबर को चंद्रमा पर सुबह होने के साथ ही सिग्नल प्राप्त करने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने इसकी आधी-आधी संभावना बताई है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कनेक्शन स्थापित नहीं होता है तो भी कोई बात नहीं, मिशन पहले ही अपना काम कर चुका है।
यदि लैंडर और रोवर फिर से उठते हैं को चंद्रमा की सतह पर और प्रयोग किए जाएंगे। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक माइलस्वामी अन्नादुराई ने इसके व्यापक परीक्षण का हवाला देते हुए प्रज्ञान रोवर के बारे में आशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ''मैं प्रज्ञान के बारे में काफी आशान्वित हूं क्योंकि इसका परीक्षण किया जा चुका है, लेकिन लैंडर के लिए इंतजार करेंगे।"
आपको बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन का 'विक्रम' लैंडर अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद 23 अगस्त को अज्ञात चंद्र दक्षिणी ध्रुव पर जब उतरा तो ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया।
Tagsइसरोचंद्रमाचंद्रयानचंद्रयान 3चंद्रयान 3 मिशन अपडेटisromoonchandrayaanchandrayaan 3chandrayaan 3 mission update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





