भारत

चंद्रयान-3 मिशन: ISRO ने जारी किया नया खास VIDEO, जानें लेटेस्ट अपडेट

Admin2
31 Aug 2023 9:00 AM GMT
चंद्रयान-3 मिशन: ISRO ने जारी किया नया खास VIDEO, जानें लेटेस्ट अपडेट
x
चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहे प्रज्ञान रोवर का एक नया वीडियो सामने आया है.

नई दिल्ली: चंद्रयान 3 ने चांद के साउथ पोल इलाके में 23 अगस्त को लैंडिंग की थी. मिशन के तहत विक्रम लैंडर (Vikram Lander) और प्रज्ञान रोवर चांद पर रोज नए नए तत्व खोज रहे हैं. अब चंद्रयान 3 के रोवर में लगे दूसरे पेलोड ने भी चांद पर सल्फर की पुष्टि की है. इससे पहले एक और पेलोड चांद पर पेलोड का पता लगा चुका है. इससे पहले प्रज्ञान रोवर ने खोजा था कि दक्षिण ध्रुव इलाके में ऑक्सीजन है.

इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इसरो ने लिखा, अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप (APXS) ने सल्फर, साथ ही अन्य छोटे तत्वों का पता लगाया है. सीएच-3 की यह खोज वैज्ञानिकों को क्षेत्र में सल्फर (S) के स्रोत का पता लगाने के लिए मजबूर करती है, क्या यह आंतरिक रूप से मौजूद है या ज्वालामुखी या उल्कापिंड जनित है.
इसरो ने प्रज्ञान रोवर का एक और वीडियो शेयर किया. इसमें ट्वीट कर लिखा, सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया. रोटेशन को लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया. ऐसा लग रहा है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो, और मां स्नेहपूर्वक देख रही हो. है ना?
Next Story