भारत

चंद्रयान-3 मिशन ब्रेकिंग: लंबी रात के बाद चांद पर सूर्योदय

jantaserishta.com
20 Sept 2023 10:58 PM IST
चंद्रयान-3 मिशन ब्रेकिंग: लंबी रात के बाद चांद पर सूर्योदय
x
नई दिल्ली: इसरो का चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रात होने की वजह से विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को 4 सितंबर को स्लीप मोड में डाल दिया गया था। अब दोनों के जागने का वक्त आ गया है, क्योंकि चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास धीरे-धीरे सवेरा हो रहा।
इसरो स्पेस फ्लाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आज शिव शक्ति प्वाइंट पर सूर्योदय होने की उम्मीद है। जल्द ही विक्रम और प्रज्ञान को सौर ऊर्जा मिलनी शुरू हो जाएगी। एक-दो दिन के इंतजार के बाद 22 सितंबर को स्पेस एजेंसी उससे संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेगी।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक चंद्रमा पर 14 दिन उजाला और 14 दिन रात रहती है। रात को वहां का तापमान माइनस 200 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। ऐसे में जब सूर्य की किरणें प्रज्ञान और विक्रम पर पड़ेंगी, तो पहले उनके ऊपरी उपकरणों के गर्म होने का इंतजार किया जाएगा।
इसरो के मुताबिक प्रज्ञान को सुरक्षित जगह पर पार्क किया गया था। उसके सभी पैनल उस दिशा में किए गए हैं, जहां से उसे सूर्य की रोशनी पूरी तरह से मिल सके। उसकी सभी बैट्री भी चार्ज थीं, ऐसे में उम्मीद है कि 22 सितंबर को वो नींद से जाग जाएगा और फिर से कमांड सेंटर से संपर्क स्थापित करेगा।
इसरो के मुताबिक चांद की सतह का तापमान बहुत ज्यादा गिर जाता है। ऐसे में उपकरणों के खराब होने की संभावना भी रहेगी। अगर सभी उपकरण सुरक्षित होंगे, तो संपर्क स्थापित हो जाएगा। हालांकि प्रज्ञान रोवर के मिशन की अवधि 14 दिन ही मानी गई थी। उसने अपना काम पूरा कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story