चंद्रशेखर आजाद ने 33 सीटों पर किया अपने उम्मीदवारों का एलान, अखिलेश यादव पर किया हमला

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सोमवार को आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद पर हमला बोला था। उनका कहना था कि वह किसी साजिश का शिकार हुए हैं और दो सीटों पर राजी होकर पलट गए। अब चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए ही हमला बोलते हुए धोखे का आरोप लगाया है। चंद्रशेखर आजाद ने नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'आप जब अपनी बात से पलटते हैं तो धोखा करते हैं। मेरे साथ उनकी 25 सीटों को लेकर बात हुई थी। यूपी में अपनी पार्टी को मान्यता दिलाने के लिए 14 सीटों पर जीत या फिर 80 लाख वोटों की जरूरत होती है। इसलिए हमें कम से कम 30 सीटों पर लड़ने की जरूरत थी।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





