चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' ने बिगाड़ा BSP का समीकरण, बसपा को बताया सूखा पेड़

नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपनी पार्टी को बहुजन समाज पार्टी का विकल्प बताया है. उन्होंने मायावती के नेतृत्व वाली बसपा को सूखा हुआ पेड़ बताया है, जिससे न छाया मिलती और न फल. आजाद ने सोमवार को मथुरा में यह बात कही. आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार छाता और गोवर्धन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. चंद्रशेखर आजाद इन्हीं उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने मथुरा गए थे. आजद ने 2020 में अपनी पार्टी का गठन किया था. वो खुद को दलित, ओबीसी और धार्मिक अल्पसंख्यकों का नेता बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





