भारत

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामला, आया ये बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
21 Sept 2022 3:22 PM IST
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामला, आया ये बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चंडीगढ़: मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नहाते हुए छात्राओं के वीडियो लीक करने का मामला पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है. हाई कोर्ट के एक वकील ने मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है. इस याचिका पर हाई कोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा.
उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका में आरोप लगाया गया है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और पंजाब सरकार दोनों ही छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकामयाब रहे हैं, जिससे छात्रों में काफी डर है. इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए ताकि सच सामने आ सके.
मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वाडियो लीक करने के मामले की जांच एसआईटी कर रही है. सीनियर आईपीएस गुरप्रीत कौर देव की अध्यक्षता में बनाई गई एसआईटी में सभी महिलाएं हैं. डीजीपी के मुताबिक, अब तक आरोपी छात्रा, उसके बॉयफ्रेंड और एक अन्य को शिमला से गिरफ्तार किया गया है. एसआईटी इस पूरे मामले की तह तक जाएगी.
इस मामले में हंगामा बढ़ने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छह दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड कर दी हैं. कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं. प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया. इस कांड के बाद हॉस्टल की दो वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया गया और अन्य का ट्रांसफर कर दिया गया. इसके साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदल गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story