भारत

चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, लेकिन जल्द हो जाएगा बहाल

jantaserishta.com
24 May 2022 3:03 PM IST
चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, लेकिन जल्द हो जाएगा बहाल
x

चंडीगढ़: देश के कई राज्यों में पिछले एक-दो दिन से बारिश हो रही है. मई के महीने में हो रही इस बारिश से जहां दिल्ली एनसीआर में रह रहे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. वहीं, पर्वतीय इलाकों के लिए ये बारिश आफत बन गई है. हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को लगातार बारिश हो रही है. प्रदेश के मंडी पंडोह इलाके में भूस्खलन की भी खबर है.

मंडी पंडोह में भूस्खलन के कारण पहाड़ों से बड़ी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया है. भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबा आ जाने के कारण चंडीगढ़ से मनाली का सड़क संपर्क कट गया है. चंडीगढ़ को मनाली से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप हो गया है. मंडी और कुल्लू के बीच सड़क यातायात भी बंद हो गया है.
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद आए मलबे के कारण कई वाहन रास्ते में फंस गए हैं. मलबा हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बहाल कराने की कोशिशें जारी हैं. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान से जुड़े लोगों का दावा है कि आज रात तक मलबा साफ कर दिया जाएगा.
अधिकारी दावा कर रहे हैं कि सड़क से मलबा हटाकर आज रात तक आवागमन सामान्य करा दिया जाएगा. गौरतलब है कि भूस्खलन के बाद जिस राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ गया है और इस मलबे के कारण आवागमन बंद हो गया है, वह राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के मनाली को चंडीगढ़ और देश के अन्य इलाकों से जोड़ता है.
इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर दिन हजारों की संख्या में वाहन आते-जाते हैं. मनाली घूमने जाने वाले सैलानियों के साथ ही सामान लेकर जाने वाले ट्रक भी इसी राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरते हैं. इस राष्ट्रीय राजमार्ग के भूस्खलन के मलबे के कारण बंद हो जाने से मनाली जाने वाले वाहन बड़ी तादाद में जहां-तहां खड़े हैं. मलबा हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन शुरू कराने की कोशिशें जारी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story