भारत

चंडीगढ़ कांग्रेस ने निगम चुनाव के लिए 30 वार्डों के उम्मीदवार घोषित किए, 5 नाम हाईकोर्ट के फैसले के बाद आएंगे

jantaserishta.com
28 Nov 2026 1:20 PM IST
चंडीगढ़ कांग्रेस ने निगम चुनाव के लिए 30 वार्डों के उम्मीदवार घोषित किए, 5 नाम हाईकोर्ट के फैसले के बाद आएंगे
x
चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लकी ने नगर निगम के 35 में से 30 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि बाकी पांच वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा एससी प्रमाणपत्रों को चुनौती देने वाले मामले पर हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद की जाएगी।
चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार; वार्ड नंबर 1 से मलकीत सिंह (एससी), वार्ड नंबर 2 से अमनदीप कौर निज्जर (सामान्य/महिला), वार्ड नंबर 4 से संगीता कागड़ा (एससी/महिला), वार्ड नंबर 5 से प्रदीप शर्मा (सामान्य), वार्ड नंबर 6 से सुरजीत सिंह ढिल्लों (सामान्य), वार्ड नंबर 7 से मुकेश राय (सामान्य), वार्ड नंबर 8 से जन्नत जहां नैना (सामान्य/महिला), वार्ड नंबर 9 से सुमेरी लाल परचा (एससी), वार्ड नंबर 10 से रणजोत सिंह (सामान्य) और वार्ड नंबर 11 से कमल बराड़ (सामान्य) को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी तरह वार्ड नंबर 12 से सचिन गलाव (सामान्य), वार्ड नंबर 13 से नंदिता हुड्डा (सामान्य), वार्ड नंबर 14 से कुलदीप कुकी (सामान्य), वार्ड नंबर 15 से लव कुमार (एससी), वार्ड नंबर 16 से उषा (एससी), वार्ड नंबर 17 से मोनिका नागपाल (सामान्य/महिला), वार्ड नंबर 18 से तरुणा मेहता (सामान्य), वार्ड नंबर 19 से सोनिया गुरचरण सिंह (सामान्य), वार्ड नंबर 21 से राजनदीप कौर (सामान्य/महिला) और वार्ड नंबर 22 से मुकेश गोयल (सामान्य) को टिकट दिया गया है।
आगे वार्ड नंबर 23 से प्रेम लता (सामान्य), वार्ड नंबर 24 से चरणजीत विर्क (सामान्य), वार्ड नंबर 26 से कमलेश बनारसी दास (सामान्य), वार्ड नंबर 27 से दलविंदर सैनी (सामान्य), वार्ड नंबर 28 से राजिंदर हिंदुस्तानी (सामान्य), वार्ड नंबर 30 से रश्मि प्रिम्टा (सामान्य), वार्ड नंबर 31 से राम चंदर यादव (सामान्य), वार्ड नंबर 33 से विजय राणा (सामान्य), वार्ड नंबर 34 से गुरप्रीत गाबी (सामान्य) और वार्ड नंबर 35 से जे.जे. सिंह (सामान्य) को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने कहा कि पार्टी ने सभी वर्गों और समाज के हर तबके को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। सूची में महिलाओं, अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों और अनुभवी कार्यकर्ताओं को विशेष स्थान दिया गया है। कांग्रेस निगम चुनाव में शहर की बुनियादी समस्याओं, सफाई व्यवस्था, पानी, सड़क और पार्कों की हालत को प्रमुख मुद्दा बनाएगी।
उन्होंने बताया कि जिन पांच वार्डों के नाम रोके गए हैं, उनमें एससी प्रमाणपत्रों से जुड़ा मामला हाईकोर्ट में लंबित है। कोर्ट के फैसले के बाद ही उन वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की कानूनी अड़चन न आए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story