भारत

15 अगस्त को बारिश होने के आसार

Nilmani Pal
12 Aug 2023 1:33 AM GMT
15 अगस्त को बारिश होने के आसार
x

दिल्ली. राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दिन बूंदाबांदी की संभावना है। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से ही तेज चमकीला सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दिन के समय भी तेज धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनों ही सामान्य से एक-एक डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 86 से 55 फीसदी तक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 7 बजे 118 दर्ज किया गया, जो "मध्यम" श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 और 500 के बीच "गंभीर" माना जाता है।


Next Story