भारत

जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने की संभावना

jantaserishta.com
12 Jan 2023 10:27 AM IST
जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने की संभावना
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और हिमपात हुआ है।
इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 1.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में माइनस 11.6 और लेह में माइनस 9.6 रहा।
जम्मू में 6.6 डिग्री, कटरा में 9.1, बटोटे में 1.9, बनिहाल में 2.3 और भद्रवाह में 1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story