
नई दिल्ली: कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में अधिकांश राज्य सरकार ने सख्ती लगानी शुरू कर दी है. इसके लिए केंद्नीय गृह मंत्रालय ने सख्त हिदायत देते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है. कई राज्यों में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण नाइट कर्फ्यू लगा दिया है, वहीं अन्य कई राज्यों ने गाइडलाइंस के तहत सख्ती भी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन वेरिएंट के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं और अब धीरे-धीरे ये नया वेरिएंट अन्य राज्यों में भी तेजी से पैर पसार रहा है. ऐसे में अगर कोवि- के इस फैलते संक्रमण के कारण मृत्यु दर में बढ़ोतरी होती है तो लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





