भारत

जम्मू-कश्मीर में हल्के बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना

jantaserishta.com
31 Oct 2022 11:51 AM IST
जम्मू-कश्मीर में हल्के बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना
x
DEMO PIC 
श्रीनगर (आईएएनएस)| सोमवार से अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश या हिमपात हो सकता है। यह भाविष्यवाणी मौसम विज्ञान विभाग ने की है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, आज रात से जम्मू-कश्मीर के मध्य और ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश / बर्फबारी की संभावना है, जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना कम है।
2-4 नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
5-8 नवंबर तक मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है, 5 तारीख तक भारी बर्फबारी का पूवार्नुमान नहीं है।
उन्होंने कहा कि उक्त अवधि के दौरान दिन के तापमान में गिरावट आएगी।
हिमपात और कम तापमान के कारण मुख्य रूप से जोजिला, मुगल रोड, सदानाटॉप आदि इलाकों में परिवहन में अस्थायी व्यवधान आ सकता है।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे पेड़ों की आवश्यक छंटाई करें और बागों से अतिरिक्त पानी निकाल दें।
इस बीच श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, पहलगाम में 1.1 डिग्री और गुलमर्ग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास में शून्य से 1.9 डिग्री नीचे, कारगिल में 3 और लेह में शून्य से 2.6 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में 16.8 डिग्री, कटरा में 14.2, बटोटे में 8.1, बनिहाल में 4 और भद्रवाह में 5.3 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story