
x
DEMO PIC
श्रीनगर (आईएएनएस)| मौसम विभाग ने गुरुवार को अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में बारिश और कश्मीर संभाग में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी और जम्मू संभाग में बारिश की संभावना है।
बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में मौसम शुष्क और बादल छाए रहे।
इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 2.4 और गुलमर्ग में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख के कारगिल में माइनस 15 और लेह में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री, कटरा में 9.1, बटोटे में 5.7, बनिहाल और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.6 और 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Tagsमौसम विभागजम्मू में बारिशजम्मूकश्मीर में बर्फबारीकश्मीरबर्फबारीMeteorological Departmentrain in JammuJammusnowfall in KashmirKashmirsnowfall
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





