भारत

जम्मू-कश्मीर में बारिश और आंधी की संभावना

jantaserishta.com
17 April 2023 11:09 AM IST
जम्मू-कश्मीर में बारिश और आंधी की संभावना
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के एक बयान के अनुसार, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद से छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 5.5 डिग्री और गुलमर्ग में 3.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा, कारगिल और द्रास के आंकड़े उपलब्ध नहीं है।
जम्मू में 25.9 डिग्री, कटरा में 20.8 डिग्री, बटोटे में 13 डिग्री, बनिहाल और भद्रवाह में 10.8 डिग्री और भद्रवाह में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story