भारत

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना

jantaserishta.com
2 March 2023 11:35 AM IST
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई हल्की से मध्यम बारिश गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 2.4 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में कारगिल और लेह दोनों में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, कटरा में 14.6, बटोटे में 7.7, बनिहाल में 6.3 और भद्रवाह में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story