भारत
ठंड का सितम जारी! राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के साथ हल्की बारिश की संभावना
jantaserishta.com
12 Jan 2023 9:42 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आज भी राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 दिनों तक हल्की बारिश और कोहरा भी बने रहने की संभावना है। गौरतलब है कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे ²श्यता घटकर 50 मीटर रह गई और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ।
रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण लगभग 95 ट्रेन देरी से चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





