भारत

आज राजधानी दिल्ली में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना

Admin Delhi 1
24 Jan 2023 1:46 PM IST
आज राजधानी दिल्ली में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना
x

दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली में बारिश नहीं हुई। वहीं मंगलवार को आसमान में बादल के साथ हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान 10 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

हल्की और मध्यम बारिश की संभावना: पहले ही मौसम विभाग ने इस हफ्ते हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद हवा की रफ्तार तेज होने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर अधिक होने का असर भी सुबह और शाम के वक्त सर्दी अधिक महसूस होगी।

Next Story