भारत

चंपत राय ने 9 पन्नों का बयान जारी किया

jantaserishta.com
20 Aug 2026 3:15 PM IST
चंपत राय ने 9 पन्नों का बयान जारी किया
x
अयोध्या: यूपी के अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में अब तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने 9 पन्नों का एक बयान जारी किया है। इस बयान में चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। चंपत राय ने 9 पन्नों के इस बयान में चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े कई अहम फैसले लिए। ये फैसले नृपेंद्र मिश्रा ने लेते हुए किसी अन्य के फैसले को महत्व नहीं दिया। मंदिर निर्माण के फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा के प्रमुख रहने का दावा किया गया है।
चंपत राय ने एक चिट्ठी जारी की है। इस 9 पन्नों की चिट्ठी में उन्होंने अपना बयान देते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए जो ट्रस्ट बनाया उसमें 15 ट्रस्टी लिखे गए। इसके अध्यश्र नृपेन्द्र मिश्रा बनाए गए। इसके बाद चंपत राय ने कहा कि उन्हीं के सुझावों के आधार पर लार्सन एण्ड टूर्बो (एल एंड टी) को मंदिर निर्माण के लिए चुना गया। भवनों ने निर्माण के लिए नोएडा की फर्म डिजाईन एसोसिएट (फर्म प्रमुख जय काकतीकर) को नृपेन्द्र मिश्रा ने ही चुना।
चंपत राय का दावा है कि नृपेन्द्र मिश्रा ने अपनी सहूलियत के लिए राम मंदिर निर्माण समिति में अपने से जुड़े अहम लोगों को जोड़ा। दावे के अनुसार इनमें से कुछ को 6 सालों में एक या दो बार ही अयोध्या बुलाया गया। वहीं, इनमें से अनूप मित्तल (पूर्व चेयरमेन एनबीसीसी) सदैव नृपेन्द्र के साथ मंदिर निर्माण समिति की बैठक में आते थे। यह बैठक प्रतिमास होती थी, कुछ काल तक 15 दिन में एक बार हुई, प्रत्येक निर्णय इसी समिति में होता था।
चंपत राय ने अपने बयान में कहा है कि सभी कार्यों के लिए समिति में फैसला हुआ और फैसले के बाद भी मान्य नहीं किए गए। फैसले के बाद कई बार बदलाव कर नृपेन्द्र मिश्रा के फैसलों को ही प्रमुखता दी गई। मंदिर निर्माण कार्यों में नृपेंद्र मिश्रा के फैसले ही प्रमुख रहे। निर्माण कार्य के लिए उन्होंने अपने पसंद अनुसार लोग और कंपनी चुनीं। उन्होंने दावा किया है कि कई मामलों में ऐसा भी हुआ कि नृपेंद्र मिश्रा के अलावा किसी और के फैसले या मशविरे को महत्व नहीं दिया गया। बता दें कि चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर गंभीर आरोप लगे। हालांकि, अब उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story